मथुरा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह पहुंचे श्रीपाद गौशाला वृन्दावन

Subscribe






Share




  • States News

विकास अग्रवाल

टीटीआई न्यूज़

वृन्दावन (31-01-2021)

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह आज रविवार को वृन्दावन स्थित श्रीपाद बाबा गौशाला पहुंचे।

गौशाला पहुंचने पर उन्होंने सर्वप्रथम गायों का हालचाल जाना।

ततपश्चात प्रदेश अध्यक्ष श्रीपाद बाबा योगपीठ पर गये।

यहां स्वतंत्रदेव सिंह ने श्रीपाद बाबा के चित्रपट के समक्ष शीश झुकाकर नमन और वंदन किया।

इस दौरान उन्होंने गौशाला प्रमुख संत दामोदर दास बाबा से विचार विमर्श भी किया।

आपको बता दें कि श्रीपाद बाबा गौशाला में दामोदर बाबा की देखरेख में करीब 6 हज़ार गौवंश की निःस्वार्थ सेवा की जाती है।

प्रदेश अध्यक्ष के गौशाला आगमन के दौरान भाजपा के  कई स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर