उत्तर प्रदेश, मथुरा : नौहझील में जाति विशेष के लोगों ने काले झंडे दिखाकर भूमि पूजन का किया विरोध, पुलिस ने की कार्यवाही
- 6 years ago
- 14402 views
Subscribe
Share
- States News
दीपक गुप्ता
टीटीआई न्यूज़
नौहझील (मथुरा) 5 अगस्त 2020
नौहझील के उदिया गढ़ी गांव में एक समुदाय के लोगों द्वारा श्री राम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई और काले झंडे दिखाकर अयोध्या भूमि पूजन का विरोध किया।
इसकी वीडियो वायरल होने पर हिंदूवादी नेता ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने की कार्यवाही की।
पूरा देश अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर दीपावली की तरह जगमगा रहा है और हिंदूवादी लोगों में दीप जलाने की होड़ सी लगी हुई है कहीं आतिशबाजी चलाई जा रही है तो कहीं मिठाई खिलाई जा रही है।
वहीं एक जाति विशेष के समुदाय के लोगों द्वारा इसका काले झंडे दिखाकर विरोध किया गया और श्रीराम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई।
अयोध्या में भूमि पूजन के मौके पर एक जाति विशेष के लोगों द्वारा काले झंडे दिखाकर भूमि पूजन का विरोध किया और श्री राम के खिलाफ अभद्रतापूर्ण टिप्पणी की गयी जिसका वीडियो कई ग्रुपों पर वायरल कर दिया गया।
जिसके विरोध में हिंदूवादी नेताओं ने उस वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस को सूचना दी और हिंदूवादी नेताओं ने पुलिस को वायरल वीडियो दिखाया और पुलिस ने इस वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए इन काले झंडे दिखाने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की और हिंदूवादी नेताओं ने विरोध कर इसकी जानकारी दी गई।

