Breaking News : पत्नी के दूसरे पति पर पहले पति का हमला
- 6 years ago
- 5541 views
Subscribe
Share
- States News
पीके दुबे
टीटीआई न्यूज़
मथुरा 2 दिसंबर 2020
थाना गोविंद नगर क्षेत्र के अंतर्गत बिरला मंदिर के समीप लक्ष्मी नगर में एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट कर दी, जिसमें वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल युवक की पत्नी ने बताया कि वह मूल रूप से उड़ीसा की रहने वाली है और उसे एक व्यक्ति उड़ीसा से लेकर आया और मथुरा के बिरला मंदिर के समीप नैहना नामक व्यक्ति को ₹10000 में बेच दिया और 3 साल से वह महिला नैहना नामक व्यक्ति के साथ रह रही थी। लेकिन महिला के साथ वह व्यक्ति दिन रात मारपीट करता था। इसका जुर्म ना सहन करते हुए फिर उस महिला ने दूसरे व्यक्ति भगवान सिंह के साथ शादी कर ली और वह 2 महीने से भगवान सिंह के साथ रहकर जीवन यापन कर रही है। पहले पति और उसके परिजनों ने मंगलवार को उन दोनों पर तेज धारदार हथियार से हमला बोल दिया, जिसमें वर्तमान पति भगवान दास गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर जाकर मामले को शांत कराया और घायल पति-पत्नी को उपचार के लिए मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
वहीं पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति दूराराम ने ने भी इस मारपीट की घटना के बारे में जानकारी दी।

