जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने मथुरा में किया 3 साल का कार्यकाल पूर्ण

Subscribe






Share




  • States News

रॉकी गुप्ता 

टीटीआई न्यूज़

मथुरा 20 दिसंबर 2020

जनपद मथुरा में पहली बार किसी जिलाधिकारी का कार्यकाल तीन वर्ष तक रहा। मथुरा के जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र का रविवार को तीन साल का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है।इलाहाबाद के मूल निवासी वर्ष 2014 के IAS अधिकारी ने मथुरा के जिलाधिकारी पद का चार्ज 20 दिसम्बर 2017 को लिया था।जिलाधिकारी मथुरा का आज 20 दिसंबर 2020 को आपना तीन वर्ष का कार्यकाल ब्रजनगरी मथुरा में पूरा हो गया। प्रभु श्री कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा धाम (तीनों लोकों से न्यारी है) की विशेषता कुछ और है। यहाँ जिसे प्रभु से प्रेम होता है, यहीं बस जाता है। बिना प्रभु की मर्जी के यहां पत्ता तक नही हिलता है। जिलाधिकारी मथुरा ने यहाँ के राजनेताओं, संघ एव भाजपा के अधिकारियो, पत्रकार बंधुओं के साथ सदैव आत्मीयता, सामंजस्य, मित्रवत व्यवहार और कार्यकुशलता की अमित छाप छोड़ी है। 

लोगों का कहना है हमारे डीएम साहब ने मथुरा को कोई नई पहचान तो नही दी। लेकिन समय-समय पर शासन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरा करने में विशेष योगदान दिया है।प्रयाग राज कुम्भ की तरह वृन्दावन कुम्भ 'जिलाधिकारी मथुरा के लिए एक नई जिम्मेदारी है एवं श्री मिश्र का सेवाकाल मार्च 2023 तक रहेगा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर