प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राजीव कपूर नहीं रहे

Subscribe






Share




  • National News

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राजीव कपूर नहीं रहे
 
योगेश खत्री | टीटीआई न्यूज़ | मुंबई | 9 फरवरी 2021
 
भारतीय सिने जगत के मुख्य घराने के एक और चिराग, सुपरहिट फिल्म राम तेरी गंगा मैली के एक्टर राजीव कपूर का आज दु:खद निधन हो गया। वे 58 वर्ष के थे। चेंबूर स्थित उनके आवास पर आज उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें इंलेक्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।
राज कपूर के बेटे राजीव कपूर के बड़े भाई सुपरस्टार ऋषि कपूर का भी अभी हाल ही में निधन हो गया था। उनके निधन से सिने जगत सहित उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर