3 साल बाद आए दामाद की डंडों से खातिरदारी
- 5 years ago
- 16163 views
Subscribe
Share
- National News
योगेश खत्री
टीटीआई न्यूज़
राजस्थान
18 जून 2021
धौलपुर (राजस्थान) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक 3 साल पहले पीड़ित ने लव मैरिज की थी जिससे लड़की के घर वाले नाराज थे। मौका मिलने पर ससुराल वालों ने दामाद की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़ित की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उन दोनों ने अपने घर वालों के खिलाफ 2018 में भाग कर शादी की थी तब से उसके घर वाले इनकी जान के दुश्मन बन गए थे और रंजिश रच रहे थे। पिछले 3 साल से वे दोनों अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भाग रहे थे लेकिन कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान काम ठप्प हो जाने के कारण भूखे मरने की नौबत आ गई थी जिस वजह से वह अपने घर बाड़ी मलिकपाड़ा लौट आए।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने लड़की से कोर्ट मैरिज की थी और वह पिछले 3 साल से साथ रह रहे थे इस कारण जब पीड़ित घर पर बैठा हुआ था तभी उसकी पत्नी के भाई उसे मारने लग गए।

