उत्तर प्रदेश, मथुरा : सहकारी ग्राम विकास बैंक की नौहझील शाखा का चुनाव निरस्त

Subscribe






Share




  • States News

दीपक गुप्ता

टीटीआई न्यूज़

नौहझील (मथुरा) 28 अगस्त 2020

उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की नौहझील शाखा का चुनाव निरस्त कर दिया गया है।  बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच करने के बाद निर्वाचन अधिकारी सुबोध कुमार ने चुनाव निरस्त की घोषणा की।

उधर चुनाव निरस्त होने के बाद बैंक पर एकत्रित हुए रालोद नेताओं ने सत्ताधारी भाजपा पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। रालोद नेता कुं नरेन्द्र सिंह ने कहा कि पहले तो गुओचुओं तरीके से चुनाव कराया जा रहा है।

बावजूद इसके जबरन चुनाव को निरस्त किया गया है। रालोद समर्थित प्रत्याशी चौ. भगवती प्रसाद सिंह का कहना है कि वह वर्ष 1997 से लगातार बैंक के अध्यक्ष हैं। इस बार भी वह एकतरफा चुनाव जीत रहे हैं। जिसे सत्ताधारी भाजपाइयों में बौखलाहट है। इस दौरान पूर्व रालोद अध्यक्ष राजेन्द्र सिकरवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मलिक, रामवीर भरंगर, रविन्द्र नरवार, देवराज सिंह, पूर्व प्रमुख ललित चौधरी, सुधीर प्रधान, सत्यपाल प्रधान, रविन्द्र प्रधान आदि शामिल रहे।

उधर एसडीएम मांट सुरेश कुमार, सीओ रविकांत पाराशर, प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील राजेश कुमार शर्मा के अलावा सुरीर, शेरगढ़ क्षेत्र का पुलिस बल मौजूद रहा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर