उत्तर प्रदेश, मथुरा : आश्रम के महंत ने दर्ज कराया चौथ बसूली का मुकदमा

Subscribe






Share




  • States News

वीडियो वायरल कर महंत ने गोवर्धन पुलिस पर लगाये थे गंभीर आरोप।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल के बाद टूटी एलआईयू की नींद।

दीपक गुप्ता

गोवर्धन 5 नवंबर 2020

गिरिराज परिक्रमा मार्ग के समीप एक आश्रम पर कब्जा करने का प्रयास किया गया है साथ ही महंत से चौथ बसूली मांगने का मामला प्रकाश में आया।

गोवर्धन पुलिस ने आश्रम स्वामी महंत की तहरीर पर चौथ बसूली, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आश्रम पर दो पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में तैनात कर दिया है।

गोवर्धन गिरिराज परिक्रमा मार्ग स्थित रघुलीला आश्रम के निकट नारायण दास रोटी वाले बाबा का किशोरी धाम आश्रम है। नारायण दास का आरोप है कि आश्रम पर सुमेर सिंह नामक व्यक्ति विगत तीन माह से लगातार परेशान करता चला आ रहा है।

नारायण दास ने बताया कि कई बार डायल 112 पर सूचना देने के बाद थाने में तहरीर दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बुधवार की रात्रि को सुमेर सिंह शराब के नशे में तमंचा लेकर आश्रम पहुंचा। आरोप है कि सुमेर सिंह ने गाली-गलौज करते हफ्ते दारी मांगी विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देकर चला गया।

बाबा नारायण दास ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर पुलिस कार्यवाही पर सवाल खड़े करते हुए सोशल मीडिया फेसबुक पर वायरल कर दिया। जिसके बाद राजनीतिक पार्टियों के लोग सक्रिय हो गए। एलआईयू टीम की नींद खुल गई।  

गुरुवार को समाजबादी पार्टी के नेता प्रदीप चौधरी के किशोरी धाम आश्रम पहुंचते ही एलआईयू टीम आश्रम पहुंच गई। उन्होंने बाबा से हालचाल पूछे राजनीतिक दलों के पहुंचने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।

पुलिस ने नारायण दास की तहरीर पर आरोपी सुमेर सिंह निवासी हसेला थाना अछनेरा आगरा के खिलाफ चौथ बसूली की गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आश्रम पर सुरक्षा की दृष्टि से दो पुलिस कर्मी तैनात कर दिए हैं। नारायण दास ने बताया कि सुमेर सिंह के साथ अन्य कई लोग जुड़े हैं आश्रम से भगा कर आश्रम पर कब्जा करना चाहते हैं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर