उत्तर प्रदेश : शातिर विवेक तिवारी को मुकम्मल सज़ा दिलाने के लिए आगरा पुलिस ने रचा चक्रव्यूह
- 6 years ago
- 6881 views
Subscribe
Share
- National News
आगरा 22 अगस्त 2020
शातिर विवेक तिवारी को मुकम्मल सज़ा दिलाने के लिए आगरा पुलिस ने रचा चक्रव्यूह।
हाईवे के सभी टोल प्लाजा की CCTV फुटेज निकलवायेगी आगरा पुलिस।
विवेक के मोबाइल टावर कनेक्टिविटी और IDPR कनेक्टिविटी को गूगल पे प्लाट किया जाएगा।
डॉ. योगिता के मिसिंग फ़ोन की ट्रेकिंग के लिए सर्विलांस एक्सपर्ट की मदद लेगी आगरा पुलिस।
पुलिस कस्टडी रिमांड में पूछे जाने वाले प्रश्न किये गए तैयार।
फोरेंसिक सैंपल भी जल्द जल्द FSL भेजने के निर्देश।
डॉ. योगिता की मुट्ठी में मिले बालों और नाखूनों में फंसी स्किन की DNA प्रोफाइल कराने के दिये निर्देश।
विवेक ने कानपुर में गाड़ी चेंज की, वहां कॉलोनी के फुटेज खंगालेगी आगरा पुलिस।
कार के अंदर हुई घटना का सीन रिक्रिएशन कराने के निर्देश, FSL की टीम करेगी।
साइबर फोरेंसिक एक्सपर्ट के द्वारा फ़ोन के डेटा को रिट्रीव कराया जाएगा।
ऑडियो कन्वर्सेशन पुलिस के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण साक्ष्य, विवेक के मन में क्या चल रहा था।
योगिता के शरीर में मिली बुलेट की होगी माइक्रो एनालिसिस, बैलिस्टिक एक्सपर्ट से रिवॉल्वर की जांच।
आलाकत्ल बरामद करने के निर्देश।
पिस्टल किस नाम से थी, किसका लाइसेंस, विवेचना में होगा सम्मलित।
MG रोड से लेकर प्रतापपुरा औऱ फतेहाबाद रोड के CCtv फुटेज कलेक्ट करने में जुटी पुलिस।



