उत्तर प्रदेश, आगरा : गेस्ट हाउस में युवती की हत्या कर युवक फरार
- 6 years ago
- 5171 views
Subscribe
Share
- National News
योगेश खत्री
टीटीआई न्यूज़
आगरा 21 सितंबर 2020
जनपद के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक गेस्ट हाउस में आज सुबह आकर ठहरा युवक अपने साथ लाई गई विवाहिता युवती की हत्या कर फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सिकंदरा क्षेत्र में एक गली में स्थित गेस्ट हाउस में आज सुबह करीब 9:30 बजे एक युवक और युवती आकर ठहरे। इसके बाद अभी अपरान्ह करीब 3:00 बजे इस बात का खुलासा हुआ कि कमरे में युवक के साथ आई युवती की लाश पड़ी है और युवक फरार है।
घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सिकंदरा अरविंद कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए हैं, जिन्होंने मृत विवाहिता युवती की शिनाख्त के प्रयास शुरू करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
प्रथमदृष्टया मामला हत्या का ही प्रतीत हो रहा है। महिला विवाहिता प्रतीत हो रही है और उसकी गला दबाकर हत्या की गई लगती है। मृतका की उम्र करीब 30 वर्ष होने का अनुमान है।
अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार गेस्ट हाउस में कमरा बरेली के फुरसतगंज के रहने वाले संदीप नाम के किसी युवक ने लिया था। इस घटना के बाद इस तरह के गेस्ट हाउसों और होटलों में देह व्यापार का धंधा जोरों पर चलने की बात उठ रही है।
घटना के संबंध में यह माना जा रहा है कि कमरे में किसी बात को लेकर विवाहिता युवती और युवक में झगड़ा हुआ होगा। इस दौरान युवक ने महिला की गला घोंंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

