उत्तर प्रदेश, मथुरा : वेज और नॉनवेज एक ही बर्तन में बनाने पर रेस्टोरेंट सील

Subscribe






Share




  • States News

रॉकी गुप्ता 

टीटीआई न्यूज़

मथुरा 1 नवंबर 2020

थाना सदर बाजार इलाके के कलेक्ट्रेट के समीप खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से छापामार कार्रवाई की गई। जन शिकायत के आधार पर ऐसी दुकानों को चिन्हित किया गया था, जो नॉन वेज और वेज सही गुणवत्ता में नहीं बेच रही थीं।

पंजाबी रसोई ढाबे के अंदर एक ही बर्तन में वेज और नॉनवेज की सामग्री बनाई जाती थी, जिसे लेकर पंजाबी रसोई को टीम के द्वारा सील कर दिया गया। वहीं इस दौरान चाचा रेस्टोरेंट और पंजाबी रसोई से सैंपल भी भरे गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल नेताओं के चलते दोनों दुकानों उचित कार्रवाई की जा रही है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर