उत्तर प्रदेश, मथुरा : भाकियू से जुड़े किसान पलवल रवाना
- 6 years ago
- 3597 views
Subscribe
Share
- States News
रॉकी गुप्ता
टीटीआई न्यूज़
मथुरा 20 दिसंबर 2020
मथुरा में आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पलवल हरियाणा रवाना हुए, जो किसान आंदोलन में पहुंचकर अपनी भूमिका निभाएंगे।
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि अध्यादेशों के खिलाफ़ पूरे देश के किसान आंदोलन कर रहे हैं।राजधानी दिल्ली को जाने वाले सभी हाईवे किसानों ने कब्जा रखे हैं। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक गाड़ियों में सैकड़ों किसानों का काफिला पलवल हरियाणा के लिए रवाना हुआ। कृषि बिल को लेकर देशभर के किसान पिछले 25 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की प्रमुख मांग है सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बने और तीनों कानून वापस किए जाएं।
इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष तोमर ने बताया कि केंद्र सरकार जब तक एमएसपी पर कानून नही बनाती और तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता, हमारा आंदोलन यूही अनवरत चलता रहेगा। हम आज सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पलवल के लिए जा रहे हैं।काफिले में जिला अध्यक्ष के साथ मीडिया प्रभारी शिवकुमार तोमर, संगठन मंत्री अमित चौधरी, महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, वृंदावन अध्यक्ष चंद्रपाल सिकरवार, जिला उपाध्यक्ष चेतन नौहवार, खुशी पहलवान, करुआ सिंह, प्रदेश प्रचार मंत्री अंशु नौहवार, जिला उपाध्यक्ष लेखराज पहलवान, नगर अध्यक्ष वृंदावन मुहम्मद अब्बास, अवधेश रावत, छोटू हलवाई, मुकेश रावत, प्रताप सिंह नेताजी, सोनू प्रधान, जितेंद्र तोमर, रतन बाबा, मनीराम सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पलवल किसान आंदोलन के लिए कूच किया।

