आगरा में हुए सड़क हादसे में अबतक 9 लोगों की गई जान
- 5 years ago
- 4296 views
Subscribe
Share
- National News
आगरा 11 मार्च 2021
आगरा में हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
बतादें कि थाना एतमाउद्दोला के मंडी समिति के समीप एक ट्रक में स्कार्पियो गाड़ी के घुसने के कारण यह हादसा हो गया। स्कोर्पियो में 12 लोग सवार थे। जिसमें से 9 की की मौत हो गई है जबकि 3 गम्भीर घायल हो गए।
पुलिस ने मौके पर पहुँच कर सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
जानकारी के मुताबिक सभी स्कोर्पियो सवार गया (बिहार) के रहने वाले थे। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक स्कार्पियो के हाईवे पर नियंत्रण खोकर डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ आ गई जिससे यह हादसा हो गया।
- मृतकों का विवरण
1. उपेन्द्र पासवान पुत्र सूरज देव पासवान निवासी डूमरी थाना हण्टरगंज जिला चतरा झारखण्ड उम्र 28 वर्ष चालक स्कार्पियो
2. गुड्डू कुमार पुत्र शिवनन्दन दास निवासी फुलवारिया जिला गया विहार उम्र 17 वर्ष
3. बबलू प्रजापति पुत्र बृहम देव निवासी वडही विगहा भेरूआ थाना हण्टर गंज जिला चतरा झारखण्ड 25 वर्ष
4. विकास पुत्र बसंत भुइंया निवासी देवरिया पोस्ट विकोपुर थाना कोठी जिला गया विहार 17 वर्ष
5.नागेन्द्र कुमार पुत्र क्रष्ण यादव निवासी बरहा फुलवारिया जिला गया विहार उम्र 15 वर्ष
6. सुरेन्द्र कुमार पुत्र विगन भुइया निवासी उपरोक्त 17 वर्ष
7.राजेश पुत्र नामालूम निवासी हुसैडी जिला गया उम्र 26 वर्ष
8. अमन पुत्र नामालूम निवासी वरह जिला गया विहार उम्र 24 वर्ष
9. विपिन पुत्र नामालूम निवासी बाहरा पोस्ट फुलवरिया जिला गया विहार उम्र करीब 30 वर्ष
- घायलों का विवरण
1. सुजीत पुत्र मरजू भुनिया निवासी कोडिया जिला गया विहार उम्र 20 वर्ष
2. सूरज देव पुत्र तन्द्रो प्रजापति निवासी नामालूम उम्र 35 वर्ष
3. छोटू पुत्र विगन भुइंया निवासी बरहा फुलवारिया जिला गया विहार उम्र 21 वर्ष

