उत्तर प्रदेश, मथुरा : फरह में शहीद की पत्नी ने करवा चौथ का व्रत रखा
- 6 years ago
- 11926 views
Subscribe
Share
- National News
फरह (मथुरा) 5 नवंबर 2020
शहीद बबलू सिंह सर के वीर पत्नी रविता देवी ने कल पूरा दिन करवा चौथ का उपवास रखा और शाम को अपने शहीद पति की तस्वीर को देखकर करवाचौथ का व्रत खोला।
मथुरा के फरह के झण्डीपुर निवासी शहीद बबलू सिंह कश्मीर के नौगाम में 30 जुलाई 2016 को तब शहीद हो गए थे, जब एलओसी की सुरक्षा करते हुए अचानक आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
उन्होंने अपने साथियों के साथ तुरंत पोजीशन ली और आमने सामने मुठभेड़ शुरू हुई एक आतंकवादी को मार गिराने के बाद दूसरे आतंकवादी से अपने फौजी साथी को बचाते समय वे खुद आतंकवादी के सामने आ गए 15 मीटर की दूरी से उन्हें गोली लगी परंतु अपने आप को संभालते हुए उन्होंने जवाबी फायरिंग की जिसमें वह आतंकवादी मारा गया।
गोली का ज़ख्म बहुत ज्यादा होने के कारण बबलू सिंह सर भी शहीद हो गए।
उनकी बहादुरी के लिए उन्हें भारत सरकार की तरफ से सेना मेडल से नवाजा गया।






