उत्तर प्रदेश : आगरा में 168 दिन बाद आज खुले स्मारक, ऑनलाइन टिकट खरीद कर दीदार को पहुंच रहे सैलानी

Subscribe






Share




  • National News

ममता भरद्वाज

टीटीआई न्यूज़

आगरा 1 सितम्बर 2020

जिला में 168 दिन बाद आज कई स्मारकों के ताले खोल दिए गए हैं, जिसमें प्रवेश शुल्क वाले स्मारक फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, एत्माद्दौला, मेहताब बाग, रामबाग, मरियम टॉम, स्मारकों के प्रवेश द्वार खोले गए हैं।

प्रवेश द्वार खुलने के बाद सैलानी ऑनलाइन टिकट खरीद कर स्मारकों के दीदार को पहुंच रहे हैं।

आपको बतादें कि कोविड-19 के चलते 17 मार्च से इन स्मारकों पर ताले लटका दिए गए थे। ताजमहल और आगरा किला फिलहाल बंद रहेंगे, स्मारकों पर साप्ताहिक बंदी लागू रहेगी।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर