उत्तर प्रदेश: मथुरा में 24 घंटे में कोरोना के 41 मामले आए सामने, संख्या 3000 के पार
- 6 years ago
- 11887 views
Subscribe
Share
- States News
दिलीप अग्रवाल
टीटीआई न्यूज़
मथुरा
मथुरा जिले में 24 घंटे में कोरोना के 41 मामले सामने आने से मथुरा शहर में खलबली मची हुई है। आपको बता दें मथुरा में अब तक 3040 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. भूदेव सिंह द्वारा 24 घंटे में 41 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि भी की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में जगह जगह पर कोरोना की टेस्टिंग की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जगह जगह पर सैनिटाइजर का काम भी किया जा रहा है। आपको बता दें रोजाना बढ़ रहे हैं कोरोना पॉजिटिव मरीजों को देखते हुए मथुरा प्रशासन ने अब हफ्ते में साप्ताहिक बंदी का ऐलान भी कर दिया है।



