अग्रवाल चेतना शक्ति के वर्चुअल परिचय सम्मेलन में हुए 14 रिश्ते
- 6 years ago
- 4567 views
Subscribe
Share
- National News
मथुरा 30 नवंबर 2020
अखिल भारतीय अग्रवाल चेतना शक्ति मथुरा के अध्यक्ष रविन्द्र बंसल ने बताया कि कल 29 नबम्बर 2020 को अग्रवाल समाज का अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रथम परिचय सम्मेलन सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित किया गया। कोरोना की वजह से परिचय सम्मेलन ऑनलाइन वर्चुअल ज़ूमएप्प के माध्यम से हुआ, जिसमें अग्रवाल समाज के 14 जोड़े तय किए गए।
दीप्ति अग्रवाल महिला अध्यक्ष ने बताया की परिचय सम्मेलन में भारत के सभी राज्यों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय प्रविष्टियां भी प्राप्त हुईं तथा सम्मेलन सुबह 11:00 बजे महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के सभी युवाओं ने एक राय होकर दहेज रूपी अभिशाप को खत्म करने की शपथ ली युवाओं ने आगे बढ़कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व सबको बढ़ाओ अभियान की शुरुआत की।
महामंत्री जुगल किशोर कागजी ने बताया कि अग्रवाल परिचय सम्मेलन में 480 से अधिक विवाह योग्य युवक युवती ने आपस में परिचय दिया तथा परिचय सम्मेलन में मथुरा, आगरा, दिल्ली, ग्वालियर, भरतपुर, बम्बई, नेपाल, अम्बाला, चंडीगढ़ से युवक युवती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, परिचय सम्मेलन में सोशल डिस्टेंसिंग व कोरोना गाइडलाइन की पालना की गई परिचय सम्मेलन में समाज के 14 जोड़े तय हुए।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अमित अग्रवाल, स्म्रति अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, भूमिका अग्रवाल संस्था के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा।




