नंदभवन मंदिर के शुद्धिकरण के लिए किया गया विशेष हवन, नमाज पढ़ने के बाद श्रद्धालुओं थीं भावनाएं आहत
- 6 years ago
- 4177 views
Subscribe
Share
- States News
मनीष अग्रवाल
टीटीआई न्यूज़
नंदगांव 11 नवंबर 2020
बीते दिनों ब्रज के प्रसिद्ध मंदिर नंदलाल के नंदभवन में दिल्ली निवासी फैजल एवं उसके साथी के द्वारा नमाज पढ़ने की घटना को अंजाम दिया गया था, जिस पर जनपद मथुरा की पुलिस ने कार्यवाही करते घटना को अंजाम देने वाले शख्स फैजल खान को दिल्ली स्थित उंसके आवास से गिरफ्तार कर लिया और भावनाओं को भड़काने की कार्यवाही करते हुए स्वास्थ विभाग के द्वारा परीक्षण कराते हुए कोरोना पॉजिटिव निकले फैजल को क्वारन्टीन सेंटर भेज दिया।
इसके बाद मंदिर के सेवायतों एवं मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं के द्वारा मंदिर परिसर की साफ सफाई की गई। इसी क्रम में बुधवार को एकादशी पर्व पर नंदबाबा के प्रति प्रेम और परम आस्था रखने वाले सर्व ब्राह्मण महासभा के मुख्य सलाहकार दिल्ली निवासी अजय शर्मा एवं उनके परिवार के सदस्यों ने मंदिर के शुद्धिकरण को लेकर पांच ब्राह्मणों के द्वारा विशेष हवन पूजन कराया गया, जो कि नंदमहल परिसर में आयोजित हुआ।
इस दौरान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ दिल्ली निवासी अजय शर्मा और परिवार ने विशेष पूजा अर्चना कराई। तत्पश्चात भव्य हवन कराकर विशेष आहूतियों के साथ मंदिर शुद्ध किया गया एवं पूरे मंदिर परिसर को कई किलो पंचामृत के द्वारा शुध्द किया गया।
नंदमहल मंदिर से अजय शर्मा एवं उनके परिवार की वर्षो से आस्था जुड़ी हुई है, जो कि होली दीवाली एवं प्रत्येक पर्वों पर परिवार के साथ नंदलाल के दर्शन करने के लिए आते हैं। नंदभवन मंदिर मे नमाज पढ़ने के समाचार मिलने के बाद उनकी भावनाएं आहत हुईं तभी से मंदिर के शुद्धिकरण के लिए उनके मन में लालसा थी।
लेकिन बुधवार को उनकी मनोकामना पूर्ण होने के बाद मन को शांति मिली। हवन पूजन कार्यक्रम के बाद अपने परिवार के साथ नंदलाल के परम भक्त अजय शर्मा ने नंदमहल मंदिर के दर्शन अपने आप को धन्य किया, जिसके बाद मंदिर के सेवायतों और ब्राह्मणों का अजय शर्मा ने सम्मान किया और मंदिर पर हुए कार्यक्रम के आयोजन के बारे में मंदिर के सेवायत दीपक गोस्वामी एवं श्रद्धालु अजय शर्मा ने जानकारी दी।

