उत्तर प्रदेश : अयोध्या में आज राम लला भूमि पूजन को लेकर काशी के लोगों में भी खुशी और उत्साह का माहौल

Subscribe






Share




  • National News

दिव्यांजली पाण्डेय

टीटीआई न्यूज़ 

बनारस 5 अगस्त 2020

 

अयोध्या में आज राम लला भूमि पूजन को लेकर अयोध्या के लोगों में ही नहीं बल्कि काशी में भी खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

वाराणसी राम की नगरी अयोध्या में आज राम लला की भूमि पूजन को लेकर सिर्फ अयोध्या के लोगों में ही उत्साह और खुशी की लहर नहीं है बल्कि काशी में भी खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है क्योंकि काशी में जगह-जगह राम के नाम पर यग किया जा रहा है हवन किया जा रहा ह,ढोल नगाड़े बजाए जा रहे हैं, क्योंकि राम भक्तों का जो सपना था आज वो सपना पूरा होने जा रहा है।बरसों का जो राम भक्तों का सपना था वह आज साकार हो गया है और आज अयोध्या में राम मंदिर की नीव रखी जायेगी।

 

देश के प्रधानमंत्री व काशी के सांसद नरेंद्र मोदी राम मंदिर की न्यू रखेंगे। काशी के लोगों ने कहा कि हमारे लिए बड़े गर्व की बात क्योंकि राम की नगरी अयोध्या में भूमि पूजन कराने वाले काशी के ही तीनों विद्वान हैं और भूमि पूजन करने वाले सांसद भी काशी के ही हैं यह हमारे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है और हमारा जो बरसों का सपना था वह आज पूरा हो गया है।

काशी और अयोध्या का वर्षों का नाता है, काशी और अयोध्या का पूरी तरह से राममय हो गई है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर