उत्तर प्रदेश, मथुरा : कोरोना मरीजों को लेकर जा रही चलती एंबुलेंस का ड्राईवर हुआ बेहोश
- 6 years ago
- 13989 views
Subscribe
Share
- States News
कालीचरन बिन्दल
मथुरा 27 जुलाई 2020
कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ले जा रही एम्बुलेंस का ड्राईवर बेहोश से गंभीर हादसा होते-होते रह गया। यह घटना मथुरा के मंडी चौराहा की है।
एंबुलेंस ड्राईवर चार पॉजिटिव मरीजों को लेकर जा रहा था। पीपी किट पहने होने के कारण ड्राईवर बेहोश हो गया, जिससे दुर्घटना होते-होते बची।
बेहोश होने से ड्राईवर का पैर ब्रेक पर लग गया था, तभी एम्बुलेन्स पर काबू पाया गया, जिससे बड़ी घटना होने से टल गई।
ड्राईवर की पीपी किट फाड़कर और उस पर पानी डालकर उसे होश में लाया गया। मौके पर पहुंची डॉक्टरों की टीम ने दूसरी एंबूलेंस के ड्राइवर को किट पहनाकर पॉजिटिव मरीजों को पहुंचवाया।
TTI News
Your Own Network
CONTACT : +91 9412277500
ERROR : -> Operation not permitted

