वृंदावन में भगवान परशुराम की शोभायात्रा में आरती

Subscribe






Share




  • States News

वृंदावन 19 मार्च 2021

वृंदावन नगर में निकली गई परशुराम भगवान की भव्य शोभायात्रा में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के द्वारा महाआरती का आयोजन गोपीनाथ बाजार तिराहे पर किया गया।

नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा के पश्चात जब शोभायात्रा गोपीनाथ बाजार हाड़ावारी तिराहे पर पहुंची तब जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर श्री नवल गिरी महाराज के पावन सानिध्य में यमुना पीठाधीश्वर श्री लवेश जी महाराज के द्वारा विशाल महाआरती की गई।

वहाँ उपस्थित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए इस महाआरती का आनंद लिया। महामंडलेश्वर श्री नवल गिरी महाराज ने कहा कि इतनी भव्य आरती से सम्पूर्ण वातावरण परशुराममय हो गया है। भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार है एवं सभी वर्ग के लोगो के आराध्य भी है।

कार्ष्णि नागेन्द्र जी महाराज एवं पंडित गंगाधर पाठक तथा आनंद बल्लभ गोस्वामी ने कहा कि रास्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ का यह एक दिव्य आयोजन है हम सौभाग्यशाली हैं कि इस दिव्य आयोजन के हम साक्षी बने। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के महानगर अध्यक्ष पंडित चंद्रनारायण शर्मा चीनू ने कहा कि भगवान परशुराम हमारे आराध्य देव हैं एवं इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से समाज को एक नई दिशा मिलती है नगर अध्यक्ष सुमंत शुक्ला ने महाआरती की समुचित व्यवस्था की।

महाआरती में प्रमुख रूप से चंद्रलाल शर्मा, आचार्य मृदुल कांत शास्त्री, योगेश द्विवेदी, दान बिहारी शर्मा, डॉ. बीपी शुक्ला, आलोक शर्मा, विष्णु सिद्ध, राजकुमार गुप्ता, प्रतिभा शर्मा, श्रेया शर्मा, विनीता द्विवेदी, शशि शुक्ला, मुदिता शर्मा, नीरज गौड़, अविनाश, तुषार, गोपाल आदि उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर