उत्तर प्रदेश, मथुरा : छाता पहुंचे शहरी एवं नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता, नगर पंचायत कार्यालय का किया निरीक्षण

Subscribe






Share




  • States News

श्वेतांक 

छाता (मथुरा) 15 अक्टूबर 2020

गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के शहरी एवं विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता छाता कस्बा पहुंचे। छाता कस्बा पहुंचने पर उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया।

वहीं इससे पूर्व नगर पंचायत कार्यालय पहुंचने पर अध्यक्ष नगर पंचायत छाता, एवं अधिशासी अधिकारी सहित अन्य लोगों ने राज्यमंत्री का पटुका ओढ़ाकर एवं बुके भेंट कर स्वागत किया। नगर विकास राज्य मंत्री के छाता कस्बा पहुंचने पर नगर पंचायत छाता के मनोनीत सभासदों ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

वहीं नगर पंचायत कार्यालय के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए शहरी विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि छाता नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए किसी प्रकार की कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी साथ ही उन्होंने अन्य जरूरी मांगों को भी अपने द्वारा राज्य सरकार के समक्ष रखे जाने का भी आश्वासन दिया। वहीं निरीक्षण के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने संतुष्टि जाहिर की।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर