उत्तर प्रदेश, मिर्जापुर : तीन मासूम बच्चों की निर्मम हत्या को लेकर CBI जांच की मांग

Subscribe






Share




  • Crime

गोपाल ठाकुर

मिर्जापुर 27 दिसंबर 2020

शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बामीं गांव के तीन मासूम बच्चों की निर्मम हत्या का सीबीआई जांच कराए जाने की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपते हुए कार्यालय गेट पर जमकर नारेबाजी की, "हमारी मांगे पूरी हो चाहे जितनी बड़ी मजबूरी हो" "बच्चों के हत्यारों को फांसी दो-फांसी दो" के नारों से परिसर गुजायमान रहा।

बामीं गांव में तीन मासूम बच्चों की जो निर्मम हत्या हुई है अभी तक कोई भी जांच एजेंसी मासूम बच्चों की जघन्य हत्या का खुलासा नहीं कर पाई है इसलिए हम दर्जनों कांग्रेसजन महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम जिलाधिकारी के समक्ष ज्ञापन देते हुए मासूम बच्चों की हत्या की जांच सीबीआई द्वारा कराए जाने की मांग है। वहां के लोगों में हुए हत्या का खुलासा न किए जाने से आक्रोश चरम पर है। इस मौके पर अमिताभ पांडेय, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, अशोक गुप्ता, संतोष दुबे, शिव शंकर, गुलाब चन्द पांडेय, राजेश कुमार पटेल, इश्तियाक अंसारी, देवेंद्र प्रताप सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500