समाजसेवी-उद्योगपति सुरेश चंद्र अग्रवाल पंचतत्व में विलीन
- 6 years ago
- 11485 views
Subscribe
Share
- States News
समाजसेवी-उद्योगपति सुरेश चंद्र अग्रवाल पंचतत्व में विलीन, श्मशान को फूलों से सजाया गया
मथुरा। नगर के समाजसेवी-उद्योगपति सुरेश चंद्र अग्रवाल सुपारी वाले आज पंचतत्व में विलीन हो गए। गुरुवार प्रात: शहर के ध्रुव घाट स्थित श्मशान घाट पर कोरोना प्रोटोकाल के तहत सुरेश चंद के पार्थिव शरीर को उनके एक मात्र पुत्र सुनील अग्रवाल द्वारा मुखाग्नि दी गई।
परिजन कन्हैया अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान भारी संख्या में मौजूद लोगों की भीड़ को दूर कर दिया गया था। अंतिम संस्कार के दौरान उनके नाते रिश्तेदार और परिचित कोराना किट पहने नजर आए। इस दौरान मौजूद अधिकांश लोगो की आंखें नम थीं। हर व्यक्ति सुरेश चंद्र जी के कार्यों की अपनी शैली से बखान कर रहा था। अंतिम संस्कार के दौरान सतीश चंद्र अग्रवाल ब्रजवासी, राजीव अग्रवाल ब्रजवासी, रवि अग्रवाल ब्रजवासी, नारायण दास अग्रवाल जीएलए, नीरज अग्रवाल जीएलए, भाजपा नेता एसके शर्मा, प्रमोद कसेरे, त्रिलोक चौधरी सहित दूरदराज से आये स्वीटी सुपारी के डीलर श्मशान घाट पर मौजूद रहे। श्मशान घाट को फूलों से सजाया गया। दिल्ली से आज प्रात: उनका शव एम्बूलेंस से सीधा श्मशान घाट पर ही लाया गया।

