उत्तर प्रदेश, वृंदावन : युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ने से मचा हड़कंप
- 6 years ago
- 5609 views
Subscribe
Share
- States News
वृंदावन 26 अक्टूबर 2020
कोतवाली क्षेत्र के पानीघाट इलाके में रविवार की देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब पानीघाट लोगों ने पानीघाट चौराहे के समीप मोबाइल टावर पर एक युवक चढ़े हुए देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। 80 से 100 फुट ऊंचे टावर पर युवक के काफी ऊंचाई पर चढ़ा होने के कारण जहां उसे उतारने के लिए कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।
वहीं किसी अनहोनी की आशंका के चलते लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। बस फिर क्या था मोबाइल पर युवक के चढ़ने की सूचना मिलते ही दो-दो चौकी प्रभारी एवं पुलिसबल के अलावा सीओ सदर रमेश कुमार तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। जहां पुलिस ने युवक को समझा-बुझाकर उतारने के प्रयास शुरू करने के साथ ही रेस्क्यू टीम को भी बुला लिया, लेकिन रेस्क्यू टीम के आने से पूर्व ही युवक टावर से उतर गया।
युवक के सकुशल टावर से नीचे आ जाने पर स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस ने भी राहत की सांस ली। वहीं युवक के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि वह इसी क्षेत्र का रहने वाला दीपक था। जो पिछले काफी समय से मानसिक रूप से बीमार है। इसके बाद पुलिस ने युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

