उत्तर प्रदेश, मथुरा : वरहा भगवान का पंचामृत महाभिषेक

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 22 अगस्त 2020

 

भाद्रपद शुक्ल तृतीया को भगवान भगवान श्रीहरि विष्णु के तृतीय अवतार वराह देव जयंती के उपलक्ष्य में असकुण्डा घाट  स्थित वराह देव मंदिर पर भगवान वराह जी के श्रीविग्रह  का पंचामृत अभिषेक वैदिक रीति से अभिजित मुहूर्त में पुरू सूक्त पाठ व घंटा घड़ियाल की मंगल ध्वनि के मध्य मंदिर सेवायत पं. चंद्रशेखर गोस्वामी व श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति के संस्थापक पं. अमित भारद्वाज ने किया।         

अभिषेक उपरांत सुगंध सेवा, वस्त्र अलंकरण, पुष्पहार सेवा कर आकर्षक श्रृंगार कर कर्पूर आरती की गयी।  एवं फूल बंगले मे विराजमान किया गया। व्यवस्था में शौर्य गोस्वामी का सहयोग रहा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर