उत्तर प्रदेश, मथुरा : कोसी स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत निकल रहे कोरोना मरीज
- 6 years ago
- 5002 views
Subscribe
Share
- States News
मनीष अग्रवाल
कोसीकला 15 सितंबर 2020
मार्च के महीने से लेकर अब तक स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य अधिकारी शासन के आदेशों का पालन करते हुए शासन की गाइडलाइन के अनुसार कोरोना मरीजों की जांच कर हर सम्भव मदद ओर बेहतर सुविधा देने में लगा हुआ है।
बीओ कोसीकला स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना मरीजों को सही इलाज मिले इसी क्रम में कोसीकला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी निरीक्षक गिरेन्द्र पाल सिंह के द्वारा अन्य डॉक्टरों की टीम के सहयोग से लोगो को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक करके हर सम्भव सुविधाए देने कार्य कर रहे है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी गिरेन्द्र पाल सिंह के मुताबिक अबतक किट्स के द्वारा 2 हजार 51 एवं आर टी पीसीआर के द्वारा 1250 लोगो की जांच की जा चुकी है। जो कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोसीकला क्षेत्र के विभिन्न जगहों के रहने वाले लोग हैं। जांच करने के बाद 74 कोरोना संक्रमण से संक्रमित लोग पाए गए। जिनमे से 56 ठीक होकर स्वस्थ हो चुके है।
वर्तमान की स्थिति में कोसीकला क्षेत्र के अंतर्गत 18 मरीज कोरोना से संक्रमित जिन का इलाज करने में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी हुई है।
वही डॉक्टर गजेंद्र पाल सिंह ने सभी लोगों से लॉकडाउन समाप्त होने के बाद अनलॉक चार में सावधानी बरतते हुए कार्य करने की अपील की है।

