सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत, पति समेत दूसरी घायल

Subscribe






Share




  • Crime

सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत, पति समेत दूसरी घायल

कोसीकलां। नंदगांव रोड फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति सहित एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा किसी अज्ञात वाहन द्वारा बाइक को टक्कर मारने से हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रहेरा गांव, निवासी सुबह करीब 10:30 बजे जैसे ही उनकी बाइक नंदगांव रोड फ्लाईओवर पर पहुंची, पीछे से तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर