अनाथ बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया क्रिसमस डे

Subscribe






Share




  • States News

विकास अग्रवाल

टीटीआई न्यूज़

वृन्दावन (25-12-2020)

वृंदावन बाल विकास परिषद मातृशक्ति शाखा द्वारा रमणरेती मार्ग स्थित नारायण अनाथालय पर अनाथ बच्चों के साथ क्रिसमस डे का आयोजन किया गया। जिसमें महिला पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ रतनछतरी इलाके के निर्धन बच्चों के बीच क्रिसमस डे का पर्व सेलिब्रेट किया। बच्चों ने भगवान यीशु के जन्म उत्सव पर केक काटा वही उन्हें उपहार के रूप में ढेरों वस्तुएं प्रदान की गई। मातृशक्ति शाखा की अध्यक्षा नीमा अग्रवाल ने कहा कि संपूर्ण विश्व में एकमात्र भारत देश ही ऐसा देश है जहां पर सभी धर्मों के पर्व त्यौहार बिना किसी भेदभाव के हर्षोल्लास के साथ मिलजुल कर मनाए जाते हैं। कुसुम अग्रवाल एवं निशा रानी ने कहा कि प्रत्येक पर्व और त्योहार हमें भाईचारा, परस्पर प्रेम,  सौहार्द का दिव्य संदेश देता है। आज उसी दिव्य संदेश को मानव जाति को आत्मसात करने की जरूरत है।

इस अवसर पर सारिका अग्रवाल , कुसुम अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, महिमा अरोरा, निशा रानी, रश्मि जी,रोनाक सैनी, श्रुति अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, शैलेंद्र, विष्णु गोला, विष्णु शर्मा आदि उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर