Breaking News UP : 136 मार्गों के लिए 98 करोड़ 87 लाख 2 हजार की धनराशि का आवंटन
- 6 years ago
- 4936 views
Subscribe
Share
- National News
पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश
*राज्य सड़क निधि से विभिन्न जनपदों के 136 मार्गों के चालू कार्यों हेतु रू0 98 करोड़ 87 लाख 2 हजार की धनराशि का किया गया आवंटन*
लखनऊ, दिनांक 20 नवम्बर 2020
उ0प्र0 शासन द्वारा राज्य सड़क निधि से विभिन्न जनपदों के 136 मार्गों के चालू कार्यों हेतु रू0 98 करोड़ 87 लाख 2 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण अनुभाग-1 द्वारा जारी किया गया है।
इन 136 चालू कार्यों में जनपद सोनभद्र मंे 22, रामपुर व लखनऊ में 9-9, हरदोई, बुलन्दशहर व सहारनपुर में 8-8, प्रतापगढ़ में 7, मेरठ मंे 6, आजमगढ़, लखीमपुर-खीरी, फतेहपुर व चन्दौली में 5-5, सुल्तानपुर, गोरखपुर व जौनपुर में 4-4, रायबरेली व सम्भल मंे 3-3, प्रयागराज, ललितपुर, कन्नौज, बागपत, मुज्जफरनगर व उन्नाव में 2-2 तथा आगरा, अलीगढ़, मथुरा, अम्बेडकरनगर, बलिया, बरेली, शाहजहांपुर, बांदा, वाराणसी में 1-1 निर्माण कार्य चल रहा है।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।
सम्पर्क सूत्र-बी0एल0 यादव, सूचना अधिकारी

