उत्तर प्रदेश : आईएएस अफसर पर चप्पल चलाना पड़ा महंगा, भाजपा की महिला पार्षद पति समेत गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • States News

उत्तर प्रदेश : आईएएस अफसर पर चप्पल चलाना पड़ा महंगा, भाजपा की महिला पार्षद पति समेत गिरफ्तार

 

रॉकी गुप्ता

योगेश खत्री 

टीटीआई न्यूज़ 

मथुरा 22 जुलाई 2020

मथुरा-वृंदावन नगर निगम की भाजपा महिला पार्षद को निगम नगर आयुक्त आईएएस अफ़सर पर चप्पल चलाना महंगा पड़ा है। उन्हें उनके पति सहित गिरफ्तार कर लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों 17 जुलाई को शहर के एक होटल में निगम की बोर्ड बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें वार्ड नंबर 24 की भाजपा पार्षद दीपिका रानी सिंह ने अपने क्षेत्र की उपेक्षा किए जाने से क्षुब्ध होकर नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ पर चप्पल चला दी थी। इससे पूर्व कि नगर आयुक्त को चप्पल लगती उनके पीए ने बीच में आकर उनका सारा गुस्सा अपने ऊपर ले लिया।

इस मामले में सरकारी कार्य में बाधा डाले जाने आदि विभिन्न धाराओं के तहत थाना कोतवाली में अभियोग दर्ज कराया गया था, जिसके संबंध में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने महिला पार्षद दीपिका रानी सिंह को उनके प्रति पुष्पेंद्र सिंह सहित गोवर्धन से गिरफ्तार कर लिया है।

सीओ सिटी आलोक दुबे ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है जबकि गिरफ्तार महिला पार्षद ने कहा कि जनता की लड़ाई थी, जनता के लिए लड़ी थी मैं और जो फैसला होगा, वह जनता देगी, जो कानूनी फैसला होगा, वह कानून की तरह से होगा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर