उत्तर प्रदेश : चोरी की बाइकों के साथ 2 चोर गिरफ्तार, मथुरा की शेरगढ़ पुलिस के हाथ लगी सफलता
- 6 years ago
- 6128 views
Subscribe
Share
- States News
मथुरा 28 अगस्त 2020
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी छाता के पर्यवेक्षण में थाना शेरगढ पुलिस को तब एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई जब रात्रि में चैकिंग के दौरान आज एक अभियुक्त अशोक पुत्र गुलाब निवासी ग्राम रान्हेरा थाना शेरगढ जनपद मथुरा को मय एक अदद चोरी की मोटर साइकिल नं0 HR 30 J 8756 हीरो होण्डा सीडी डीलक्स के साथ शेरगढ छाता रोड मन्नत ढाबा के पास से गिरफ्तार किया गया।
बरामद मोटर साइकिल के अलावा अभियुक्त की निशा देही पर एक अदद मोटर साइकिल सीडी डीलक्स नं0 DL 3 SBE 8784 को भी बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान-
दिनाँक 28.08.2020 स्थान- शेरगढ छाता रोड मन्नत ढाबा के पास थाना शेरगढ मथुरा ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
अशोक पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम रान्हेरा थाना शेरगढ जनपद मथुरा ।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0 197/2020 धारा 41/102 सीआरपीसी व 411,414,420 भादवि थाना शेरगढ जनपद मथुरा ।
बरामदगी-
1. चोरी की एक अदद मोटर साइकिल सीडी डीलक्स नं0 HR 30 J 8756 ।
2. चोरी की एक अदद मोटर साइकिल सीडी डीलक्स नं0 DL 3 SBE 8784
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.SO श्री अनुज मलिक थाना शेरगढ जनपद मथुरा ।
2.उप निरी0 योगेश कुमार नागर थाना शेरगढ जनपद मथुरा
3.का0 870 मानवेन्द्र सिंह थाना शेरगढ जनपद मथुरा
4.का0 1923 जुगेन्द्र सिंह थाना शेरगढ जनपद मथुरा
5.का0 2082 छविराम थाना शेरगढ जनपद मथुरा
6.का0 1620 कुमार थाना शेरगढ जनपद मथुरास

