उत्तर प्रदेश, मथुरा : बेसहारा गौवंशो की ढाल बन रही भारतीय गौ सेवा समिति
- 6 years ago
- 4003 views
Subscribe
Share
- States News
अंकित शर्मा
टीटीआई न्यूज़
मथुरा 21 नवंबर 2020
कान्हा की नगरी में असंख्य रूप में गौवंश खेत खलियानों और सड़कों पर विचरण करते हैं जिन्हें जो मिलता है वही खा लेते हैं लेकिन कई बार सड़क पर वाहनों का शिकार भी इन बेसहारा गौवंश को बनना पड़ता है। ऐसे ही बेसहारा गौवंशो के लिए एक मजबूत ढाल के रूप में उभर कर आ रही है भारतीय गौ सेवा समिति नाम की संस्था।
जी हां ऐसा ही देखने को मिला जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक गौवंश अज्ञात वाहन का शिकार हो गया जिसका खामियाजा उसे अपनी जान दे कर चुकाना पड़ा लेकिन जैसे ही हम वहां सूचना पर पहुंचे उससे पहले ही भारतीय गौ सेवा समिति वृंदावन छटीकरा के गौभक्त वहां पहुंच गए। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता वह लोग बेहद फुर्ती से मृत गौवंश को भूमिगत कराने को लेकर निकल गए।
गौवंश की सूचना पर ये गौभक्त अपने साथ में जीसीबी मशीन लेकर पहुंचे थे जो काबिले तारीफ था।
आपको ज्ञात हो तो बता दें कि गोवर्धन में गौवंशो की दुर्दशा के वीडियो ने काफी हो हल्ला मचाया लेकिन वहीं भारतीय गौ सेवा समिति वृंदावन का ये कार्य देखकर लोगों को आश्चर्य भी हुआ और खुशी भी हुई कि पलक झपकते ही गौभक्त मृत गौवंश को सड़क से उठाकर भूमिगत कराने ले गए वरना आप तौर पर लोगों के सूचना देने पर भी कोई मदद को नहीं पहुंचता जबकि गौवंशो के नाम पर धन ऐंठने वाले कुछ लोग लाखों करोड़ों के चंदे को डकार जाते हैं।
टीटीआई न्यूज़ के लिए संवाददाता अंकित शर्मा की खास रिपोर्ट

