Vrindavan : योगी बना रहे नित नए कानून, ज़िलों में कायम हो रहा जंगलराज, फौजी को गोली मारी
- 6 years ago
- 5211 views
Subscribe
Share
- States News
मोहित गोस्वामी
टीटीआई न्यूज़
वृंदावन मथुरा 27 नवंबर 2020
वृंदावन कोतवाली के अंतर्गत गौधूलीपुरम निवासी फौजी को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली। फौजी लहूलुहान होकर जमीन पर गिरा। परिजन घायल फौजी को लेकर पहुंचे नयति मेडिसिटी, जहां उपचार जारी है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी।
अब देखना यह होगा वृन्दावन पुलिस दिन पर दिन हो रही घटनाओं का किस तरह खुलासा कर जनता के बीच में विश्वास कायम करने में सफल हो पाती है अथवा नहीं? वृन्दावन में बदमाशों की बदमाशी बढ़ती ठंड के साथ बढ़ती जा रही है और वे लगातार घटनाओं को अंजाम देने में सफल हो रहे हैं। वृन्दावन पुलिस इन पर अंकुश लगा पाएगी या नहीं? कभी मथुरा में कभी वृंदावन में कभी मथुरा जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी घटनाएं हो रही हैं, मानो मथुरा जनपद में पुलिस का कोई वजूद ही ना रहा हो। आखिर हो क्या रहा है, इसे रावण राज कहें या कंस की नगरी में कंस का कहर? पुलिस एकदम असहाय साबित हो रही है। भला समाज सीधे-साधे लोगों के साथ अत्याचार हो रहे हैं, लूटपाट हो रही है, हत्याएं हो रही हैं, इनका मददगार कौन बनेगा?

