मथुरा- डीएम सीपी सिंह के आदेश पर नायब तहसीलदारों के तबादले
- 2 hrs ago
- 363 views
Subscribe
Share
- National News
मथुरा। 05 जून 2026
मथुरा से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। जिलाधिकारी मथुरा के आदेश पर जनहित एवं प्रशासनिक कार्यहित को देखते हुए चार नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं। यह आदेश 3 जून 2026 को जारी किया गया और तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, सुश्री अचल सिग्ना को नायब तहसीलदार महावन से नायब तहसीलदार मांट बनाया गया है। वहीं अजीत कुमार को नायब तहसीलदार नौहझील से नायब तहसीलदार मांट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा अमित सार्थक शर्मा को नायब तहसीलदार मांट से नायब तहसीलदार सौंख और रश्मि यादव को नायब तहसीलदार मांट से नायब तहसीलदार छाता के पद पर तैनात किया गया है।



