ब्रेकिंग न्यूज़ : आगरा की पॉश कॉलोनी में लाखों की लूट

Subscribe






Share




  • National News

योगेश खत्री 

टीटीआई न्यूज़ 

आगरा 28 नवंबर 2020

थाना कमला नगर की पॉश कॉलोनी बल्केश्वर में आज तड़के एक गृहणी के साथ लूट की वारदात हो गई। घर में घुसे बदमाश चाकू की नोंक पर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लूट ले गए।

घटना के संबंध में गृह स्वामी देवेंद्र सिंह चौहान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वे गुड़गांव हरियाणा में जॉब करते हैं। घर में उनके दोनों बेटे, उनके बच्चे और उनकी धर्मपत्नी सुमन थीं।

सुबह करीब 5:00 बजे जब उनकी पत्नी सुमन उठी तो उन्होंने घर में चार लोगों को देखा जिन पर नजर पड़ते ही उन्होंने उनको कवर कर लिया। बदमाशों ने चाकू की नोंक पर 15-16 तोला सोना, करीब पौन किलो चांदी और ₹6000 की नकदी लूट ली और भाग खड़े हुए। बदमाश आए तो छत के रास्ते से थे। लेकिन गए घर का मुख्य द्वार खोलकर। मुख्य द्वार पर जो ताला था, वह भी वे अपने साथ ले गए।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर