उत्तर प्रदेश, मथुरा : विश्व दिव्यांग दिवस मनाया, दिव्यांग बच्चों को गर्म वस्त्र वितरण
- 6 years ago
- 4366 views
Subscribe
Share
- National News
मथुरा 3 दिसंबर 2020
कृष्णा जन कल्याण शिक्षण संस्थान गोपाल नगर एवं कमला कृष्णनम दिव्यांग विद्यालय और कमला शिक्षण संस्थान गोपाल नगर मथुरा में आज 03 दिसंबर 2020 विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर कृष्णा जन कल्याण शिक्षण संस्थान के सचिव कृष्ण बिहारी यादव ने माँ सरस्वती जी के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, जिसमें दिव्यांग बच्चों के लिए गर्म वस्त्र, कम्बल खाने के पैकेट वितरित किए गए। इस दौरान कमला शिक्षण संस्थान के सचिव श्याम यादव, समाजसेवी लोकेन्द्र यादव उर्फ नीशू यादव, रोहित चौधरी, रेखा शर्मा, संतोष कुमार, छगन गुर्जर, अंकुर कुमार, कुलदीप शर्मा और संस्थान के दिव्यांग बच्चे और उनके माता-पिता आदि सभी उपस्थित रहे।
TTI News
Your Own Network
CONTACT : +91 9412277500
ERROR : -> Operation not permitted

