उत्तर प्रदेश, कासगंज : रजनीकांत माहेश्वरी फिर बने भाजपा ब्रज प्रांत अध्यक्ष

Subscribe






Share




  • National News

नरेंद्र पालीवाल

कासगंज 29 अगस्त 2020

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उत्तरप्रदेश के 6 क्षेत्रों के अध्यक्षों की सूची जारी की गई है, जिसमें कासगंज निवासी रजनीकांत माहेश्वरी को संगठन व पार्टी ने पुनः ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है, जिसके बाद ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के समर्थकों में खासा उत्साह है और उनके शुभचिंतकों का उनके आवास पर बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है।

जहां लोग उन्हें फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं, वहीं पुनः ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बनने के बाद मीडिया ने रजनीकांत माहेश्वरी से बात की तो उन्होंने बताया कि जहां विश्वास होता है।

वहीं ऐसे काम हुए है और मुझे पार्टी ने पुनः ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है जो कि में पूरे विश्वास के साथ निभाउंगा वही ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ने बताया कि 2022 का चुनाव मेरे लिए किसी चुनोती से कम नहीं है इसमें मैं जी जान से मेहनत करूंगा और विश्वास दिलाता हूँ सभी को साथ लेकर व सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए हम 2022 के चुनाव की क्षेत्र में तैयारी करेंगे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर