उत्तर प्रदेश, वृन्दावन : उपमंडी का चुनाव कहीं विवाद की उपज न बन जाए!
- 6 years ago
- 5875 views
Subscribe
Share
- States News
विकास अग्रवाल
टीटीआई न्यूज़
वृन्दावन (06-10-2020)
वृन्दावन की नवीन फल एवं सब्जी मंडी में बीते कल अध्यक्ष पद का चुनाव सम्पन्न हुआ।
कुल 125 मत पड़े, 4 वोट कैंसिल हो गये।
एक मत पर विवाद बना हुआ है, जिसमें मुहर दो खानों में लगी दिख रही है।
प्रत्याशी मूलचन्द को 60 वोट मिले, वहीं मीरा ठाकुर ने भी 60 मत हासिल किये।
मीरा पक्ष की मानें तो ये एक मत निरस्त होना चाहिये।
हकीकत तो ये है कि उपमंडी का ये चुनाव अब मूछों की लड़ाई बन चुका है।
सबसे बड़ा सवाल उठता है कि मौके पर चुनाव अधिकारी मौजूद होने के बाबजूद भी परिणाम घोषित क्यूँ नहीं किया गया!
कहीं ऐसा तो नहीं कि चुनाव अधिकारी दबाब में हों, फिर ऐसे शख्स की अगुवाई में चुनाव कराने की क्या जरूरत आ पड़ी!
या फिर ऐसा तो नहीं कि चुनाव अधिकारी का झुकाव सिर्फ एक ओर ही हो!
नगर की जनता के जहन में कौंधते ऐसे कई सवाल सम्पन्न हुई चुनाव प्रक्रिया पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं।
हालांकि दोनों ही प्रत्याशी अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिये तमाम अधिकारियों की गणेश परिक्रमा करने में लगे हैं।
कहीं ऐसा न हो कि ये मूछों की लड़ाई किसी विवाद का कारण बन जाये।






