उत्तर प्रदेश, मथुरा : वृन्दावन में सुरक्षा के बाबजूद फ्लैटों के ताले चटकाकर नगदी ले गये चोर
- 6 years ago
- 4581 views
Subscribe
Share
- States News
विकास अग्रवाल
टीटीआई न्यूज़
वृन्दावन (17-12-2020)
गेट बन्द सोसायटी, सुरक्षा गार्डों का कड़ा पहरा, फिर भी चोर आधा दर्जन फ्लैटों के ताले चटकाकर नगदी ले गये।
हम बात कर रहे हैं वृन्दावन- छटीकरा मार्ग स्थित श्रीकृष्णा ग्रीन्स की।
एक ऐसी सोसायटी जहां परिंदे को भी पर मारने के लिए गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से इजाजत लेनी पड़ती है।
बीती रात सोसायटी के आधा दर्जन फ्लैटों के अज्ञात चोरों ने ताले चटका डाले, और किसी को कोई भान भी न हुआ।
बताते हैं कि चोरों को पांच फ्लैटों में तो कुछ भी हाथ न लग सका, लेकिन श्यामानंद महाराज (लाल बाबा) के फ्लैट से 60 हज़ार रुपये लेकर रफूचक्कर हो गये।
जबकि महाराज जी स्वयं इस वक़्त तीनसुखिया में हैं।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डायल112 और रमणरेती चौकी इंचार्ज ललित शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक सोसायटी में दो गार्ड दिन में और तीन गार्ड रात में सख्त पहरे पर रहते हैं।
बाबजूद इसके सोसायटी में फ्लैटों के ताले चटकाकर नगदी ले जाना कहीं न कहीं प्रश्नचिन्ह तो लगाता ही है!

