पूर्व राष्ट्रपति की अंतिम विदाई : पीएम मोदी, रक्षा मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Subscribe






Share




  • National News

नीरज वर्मा

नई दिल्ली 1 सितम्बर 2020

भारत रत्न देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को मंगलवार को अंतिम विदाई दी जाएगी। दोपहर 2.30 बजे लोधी श्मशान घाट पर पूर्व राष्ट्रपति का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दोपहर 12 बजे तक आखिरी दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर रखा गया है। अस्पताल से प्रणब मुखर्जी का पार्थिव शरीर उनके 10, राजाजी मार्ग स्थित सरकारी आवास पर लाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी है। 

देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर दिल्ली में 7 दिन का शोक रखा गया है।

बतादें कि प्रणब मुखर्जी काफी समय पहले कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद वह 8 अगस्त से दिल्ली के कैंट आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती थे।

अस्पताल द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमण उनके फेफड़ों में फ़ैल चुका था। जिसके बाद वह गहरे कोमा में चले गए थे, अस्पताल में उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।

जिसके बाद कल यानि सोमवार को प्रणब मुखर्जी के पुत्र अभिजीत मुखर्जी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी साझा की थी।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर