उत्तर प्रदेश, मथुरा : पुरानी रंजिश के चलते हुई दो पक्षों में मारपीट
- 6 years ago
- 8311 views
Subscribe
Share
- States News
रॉकी गुप्ता
मथुरा 1 सितम्बर 2020
थाना कोतवाली क्षेत्र के मुर्गा फाटक खटीक मोहल्ले में मंगलवार की सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से ईट पत्थर वह कांच की बोतले बीच फेंकी गई। जिसमें एक बचते लवर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी सूचना इलाका पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। घायल दिनेश सिंह का कहना है कि लगभग 3 वर्ष पूर्व सोनकर समाज की एक युवती ने हमारे बाल्मीकि समाज के लड़के के साथ इलाहाबाद हाई कोर्ट में कोर्ट मैरिज की थी।
अब उनके पास दो बच्चे भी हैं लेकिन तभी से इस बात का बदला लेने के लिए सोनकर समाज के लोग परिजनों के साथ मारपीट करते हैं। पीड़ित दिनेश ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाते हुए यह भी बताया है कि सोनकर समान के लोग जातिसूचक गाली गलौज भी करते हैं और महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हैं।
मंगलवार की सुबह भी दिनेश घर के बाहर बैठे हुए थे और उनकी सभी महिलाएं घर में काम कर रही थी तभी कुछ लोगों ने उनके घर पर हमला बोल दिया जिसमें उनकी पुत्रवधू अंजलि के साथ भी मारपीट कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल अंजलि ने बताया कि हमने 3 वर्ष पूर्व अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज की है तभी से कुछ लोग हमसे बार-बार मारपीट करते हैं और अभद्र व्यवहार भी करते हैं।



