उत्तर प्रदेश, मथुरा : गोकुल में मनाया गया नंदोत्सव, श्रद्धालुओं की कमी अखरी, नंदकिले के अंदर ही मना नंद के लाला का जन्मोत्सव

Subscribe






Share




  • States News

राकेश पचौरी 

टीटीआई न्यूज़

गोकुल (मथुरा) 13 अगस्त 2020

 

भगवान श्री कृष्ण की राजधानी गोकुल में जन्माष्टमी के दूसरे दिन नंद उत्सव की धूम मचती थी। लेकिन इस बार गोकुल की गलियां सूनी नजर आईं। यमुना भी रूठी-रूठी नजर आई। न तो इस बार यमुना ने अपना स्वरूप दिखाया, न ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। इतना ही नहीं मंदिर के आसपास की गलियां सूनी-सूनी नजर आईं। लेकिन परंपरा का निर्वहन करना था, जिसके चलते इस बार नंद किले के अंदर ही नंद उत्सव की धूम दिखाइ दी। मंदिर के सेवायतों द्वारा नंद के लिए को रंग-बिरंगी झालरों और बंदर बांरों से सजाया गया और मंदिर के अंदर ही नंद उत्सव के भजन गीत गाए गए। यहां पर कुछ स्थानीय श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण के नंद उत्सव में झूमते नजर आए।

मंदिर में ही नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की बूंद बूंद भी नजर आए, जहां पर आए दो महिला श्रद्धालुओं ने जमकर नंद के उत्सव की धूम मचाई इसके उपरांत मंदिर में भव्य छप्पन भोग धराय गए और उसके बाद प्रारंभ हुआ। 

नंद उत्सव जहां पर लाला की छीछी के रूप  हल्दी मिलाकर श्रद्धालुओं पर उड़ेला गया और हाथी दीन्हे घोड़ा दीन्हे और दीन्ही पालकी के साथ खाने-पीने के बिस्कुट जलेबी आदि छप्पन भोग श्रद्धालुओं पर लुटाए गए, जिनको पाने के लिए इस बार श्रद्धालुओं की तो कमी रही। यहां पर खुद मंदिर के सेवायत लेकिन स्थानीय मंदिर के सेवायत एवं कर्मचारियों द्वारा उसको खूब लूटा गया है और मंदिर में नंद के उत्सव की धूम धूम धाम नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के मध्य सभी सेवायतों द्वारा नृत्य कर मनाया गया और सभी झूमते गाते नजर आए।

वहीं इस संबंध में मंदिर के सेवायत पुजारियों द्वारा बताया गया कि नंद उत्सव कोविड-19 की भेंट चढ़ गया। लेकिन परंपरा का निर्वहन तो करना ही था।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर