महावन में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप

Subscribe






Share




  • Crime

महावन में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप 

मनीष शर्मा 
मथुरा 17 अप्रैल 2026 
महावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ब्रह्मांड घाट रोड पर ग्वारिया मंदिर के समीप एक युवक का शव नीम के पेड़ पर गमछा से लटका दिखाई दिया, जिसकी जानकारी महावन पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। युवक की जेब में आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान हुई। पुलिस को जानकारी मिली कि एक युवक का नीम के पेड़ पर गमछा से लटका हुआ है, पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद फारेसिंक टीम भी पहुंच गयी। युवक को नीचे उतारा गया, जिसकी जेब में आधार कार्ड मिला, जिसकी पहचान धीरज 28 पुत्र पतराम निवासी नगला बाला पचावर थाना महावन के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के स्वजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे मृतक के ताऊ बनी सिंह ने बताया कि धीरज ट्रक चालक था, वह लगभग एक सप्ताह से घर से गायब था। उन्होंने बताया कि दो वर्ष पूर्व धीरज के खिलाफ थाना महावन में एक महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें गिरफ्तार होने पर जेल भेज गया था। उन्होंने कहा कि धीरज ने आत्महत्या नहीं की है, उसकी हत्या की गई है।
थाना निरीक्षक चेतराम शर्मा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या का कारण मालूम होगा। अगर हत्या हुई है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

Also Watch 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर