आगरा में अधिवक्ता पर हमला

Subscribe






Share




  • Crime

ममता भारद्वाज

आगरा 10 मार्च 2021

ताजनगरी आगरा में जिला मुख्यालय पर एक अधिवक्ता पर हमले का मामला सामने आया है। वहीं अधिवक्ता को इस हमले में गंभीर चोट आई है। अधिवक्ता को पुलिस ने इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती करने के बाद मामले की जांच में जुट गई है।

आपको बताते चले कि आगरा के जिला मुख्यालय पर जहां पर आगरा के एसएसपी व जिलाधिकारी का कार्यालय बना हुआ है, वहाँ भी दबंगों की दबंगई देखने को मिली है। बेख़ौफ़ दर्जनभर दबंगो ने जिला मुख्यालय पर पहुंच कर अधिवक्ता के साथ जमकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। वहीं जिला मुख्यालय पर अधिवक्ता पर हुए हमले से पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गयी है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500

ERROR : -> Operation not permitted