एक राष्ट्र एक चुनाव से कम खर्च और कामकाज आसान- दुर्विजय सिंह

Subscribe






Share




  • National News

किशन चतुर्वेदी। मथुरा 07 मई 2025

मंगलवार को संस्कृति यूनिवर्सिटी के संतोष मैमोरियल ऑडिटोरियम में एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के अन्तर्गत प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथी क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने समागम को संबोधित किया। प्रबुद्ध समागम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत का लोकतांत्रिक अपनी जीवंत चुनावी प्रक्रिया के आधार पर फल फूल रहा है और नागरिकों को हर स्तर पर शासन को सक्रिय रूप से आकार देने में सक्षम बनाता है। स्वतंत्रता के बाद से अब तक लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के 400 से अधिक चुनावों ने निष्पक्षता और पार्दर्शिता के प्रति भारत के चुनाव आयोग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। देश की 47 राजनीतिक पार्टी में 32 राजनीतिक पार्टियों ने एक राष्ट्र एक चुनाव की संस्तुति की है। उन्होने कहा कि  सरकार ने भारत में एक राष्ट्र एक चुनाव का प्रस्ताव रखा और एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा की संभावना का पता लगाने के लिए भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बलदेव विधायक पूर्ण प्रकाश और मार्ट विधायक राजेश चौधरी ने एक राष्ट्र एक चुनाव प्रबुद्ध समागम में संबोधित करते हुए बताया कि एक राष्ट्र एक चुनाव से नीतियों में अधिक निश्चित आएगी बार-बार चुनाव होने से अनिश्चित का माहौल बनता है और इससे नीतिगत निर्णय प्रभावित होते हैं चुनाव के एक साथ होने से आर्थिक स्थिरता और विकास में वृद्धि होगी जिस व्यवसाय प्रतिकूल नीतिगत परिवर्तनों के घर के बिना निर्णय लेने में सक्षम होंगे।
जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने बताया कि एक साथ चुनाव कराने से सरकारी खजाने पर वित्तीय भोज काम होगा क्योंकि इससे बीच-बीच में होने वाले चुनाव पर  नहीं होगा।
भाजपा शैक्षणिक प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय संयोजक, संस्कृति विश्वविद्यालय की सीईओ श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने मुख्य अतिथि दुर्विजय शाक्य जी का स्वागत बिहारी जी की छवि भेंट कर किया। साथ ही, सभी अतिथियों को पौधा प्रदान कर सत्कार किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री रजनीश त्यागी,महानगर अध्यक्ष राजू यादव, सी ओ मीनाक्षी शर्मा कोसी अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल नरदेव चौधरी,भगत सिंह जादौन, आर पी सिंह, शोभाराम, मुरारी सिसोदिया,जिला महामंत्री अनिल चौधरी व महिपाल सिंह, ,रामप्रसाद सिंह देवेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी,आकाश चौधरी,भानु प्रताप, चंद्रवीर सोलंकी वीरेंद्र शर्मा अजय परखम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मुदिता शर्मा,तरुण सैनी, नरेंद्र गौतम और यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कुशल संचालन सतपाल चौधरी ने किया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर