नाबालिग का दुराचारी गिरफ्तार
- 5 years ago
- 2411 views
Subscribe
Share
- Crime
मथुरा 23 फरवरी 2021
जनपद मथुरा की थाना नौहझील पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ बालात्कार करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
बतादें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा के द्वारा चलाये जा रहे तलाश वांछित अपराधी के अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी माँट के निकट पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह भाटी मय पुलिस टीम द्वारा मुखिबर की सूचना पर नाबालिक लडकी के साथ बालात्कार करने वाले वांछित अभियुक्त नरेश पुत्र चेता उर्फ चेतराम कुशवाह निवासी कस्बा नौहझील थाना नौहझील जनपद मथुरा को बाजना तिराहे पर शराब के ठेके की दुकान के सामने से पकड़ा गया।
उक्त के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 68/21 धारा 376/506 भादवि व 5/6 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुये जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1. नरेश पुत्र चेता उर्फ चेतराम कुशवाह निवासी कस्बा नौहझील थाना नौहझील जनपद मथुरा ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री लोकेश सिंह भाटी थाना नौहझील जनपद मथुरा ।
2. हे0का0 1272 बृजेश कुमार थाना नौहझील जनपद मथुरा ।
3. का0 1544 हरपाल थाना नौहझील जनपद मथुरा ।



