ब्रेकिंग न्यूज़ : डीएम आवास के पास जवान ने सरकारी रायफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- 6 years ago
- 6153 views
Subscribe
Share
- States News
रॉकी गुप्ता
टीटीआई न्यूज़
मथुरा 16 नवंबर 2020
थाना सदर बाजार के सिविल लाइन्स क्षेत्र में सीआरपीएफ के एक जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को सरकारी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर सीआरपीएफ और पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में जवान को घायल अवस्था में नयति अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जवान को मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सदर बाजार क्षेत्र मे जिलाधिकारी आवास रोड पर सीआरपीएफ बी
16 बटालियन में तैनात राजस्थान करौली निवासी विजय कुमार मीणा ने सोमवार दोपहर कैंप की चेकपोस्ट पर ड्यूटी के दौरान रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली जवान के बीच माथे से आर पार हो गई। गोली की आवाज सुनते ही बटालियन में तैनात पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में उसको नयति हॉस्पिटल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर एसपी सिटी उदय शकर सिंह, सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह, सदर बाजार थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतक की सन 2013 में भर्ती हुई थी और 2018 से मथुरा में तैनात था।
एसपी सिटी उदय शंकर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार जवान के द्वारा यह कदम पारिवारिक विवाद के चलते उठाया गया प्रतीत होता है। लेकिन और अधिक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

