उत्तर प्रदेश, मथुरा : राया में ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में 3 लोगों की मौत

Subscribe






Share




  • States News

जयशंकर 

टीटीआई न्यूज़

राया (मथुरा) 26 सितंबर 2020

थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत राया मथुरा रोड पर मल्हे पेट्रोल पंप के समीप ऑटो और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हो गये। जिसमें दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड दिया। गौरतलब है कि राया की ओर से एक ऑटो मथुरा की तरफ जा रहा था तभी मल्हे पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने ऑटो को रौंद दिया।

जिसमें गांव बिरहना निवासी 55 वर्षीय महिला राजेंद्री की मौत हो और 3 लोग घायल हो गये।जिनको मौके पर एकत्रित भीड़ ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दो लोगों की और मौत हो गई।

बताया गया है एक ही परिवार के 3 लोग डॉक्टर को दिखाने मथुरा जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया हैं और मामले की छानबीन में जुट गई है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर