भारत बंद को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश उपाध्यक्ष की अपील
- 6 years ago
- 4944 views
Subscribe
Share
- National News
महावीर सिंह जसावत
प्रदेश उपाध्यक्ष युवा
भारतीय किसान यूनियन भानु
सभी दुकानदारों, ट्रक मालिकों, टेम्पु टैक्सी, ए रिक्सॉ बस ऑपरेटर से हांथ जोड़कर झोली फैलाकर प्रार्थना है कि किसान हित में देश हित में अपने हित में सरकार की तानाशाही के खिलाफ 8/12 को पूर्ण बन्द में सहयोग करें। आज आप किसानों का साथ देंगे कल किसान और किसान संगठन आपका साथ देंगे। बन्द के दौरान हम किसानों का अपनों से टकराने, नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है और न ही हम ऐसा कुछ करेंगे। किन्तु सत्तारूढ़ दल के लोग आपके किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए अराजकता फ़ैलाने का इरादा बना रहे हैं।
अतः आप सभी से अनुरोध है कि 8/12 को पूर्णतया बंद में सहयोग करें और इन अराजक तत्वों की मंशा को पूरा न होने दें। आप यदि बन्द के दौरान अपनी दुकानें, गाड़ियां या और कुछ भी करेंगे तो यह किराए के अराजक तत्व आपकी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचा सकते हैं जिससे हम किसानों को बहुत दुख होगा, आपका नुकसान होगा, हमारा आंदोलन बदनाम होगा और यह निरंकुश सरकार हम लोगों पर लाखों जुर्म ढाएगी, हजारों मुकदमें लगा कर किसानों को कुचलने की हर कोशिश करेगी।
कल ऐसा ही व्यवपारियों के साथ, ट्रांसपोर्टर्स के साथ, टेम्पु, बस ऑपरेटर्स के साथ अंधे कानून बनाकर आप सबको भी बर्बाद करेगी। तब आपको हम किसानों की मदद की जरूरत होगी। इस लिए बन्द में पूरा सहयोग करके इस निरंकुश सरकार पर अंकुश लगाएं।
वन्दे मातरम्।
महावीर सिंह जसावत
प्रदेश उपाध्यक्ष युवा
भारतीय किसान यूनियन भानु

